Mango Ice Cream: बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनी 'मैंगो आइसक्रीम' अपने बच्चों को खिलाएं

Update: 2025-03-08 02:29 GMT
Mango Ice Cream: इस बार बाजारों की नहीं घर की बनी आम की आइसक्रीम बना कर खाएं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनानी भी काफी आसान है। इसे खाकर बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं आम की आइसक्रीम बनाने की विधि।
सामग्री
आम- 1 किलोग्राम
फ्रैश क्रीम- 250 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
वेनीला एसेंस- 1 टीस्पून
*सबसे पहले आम को छीलकर उसका पल्प निकाल कर जार में डाल कर पेस्ट बना लें।
* इसे बाऊल में निकाल कर इसमें चीनी और वेनिला एसेंस मिलाएं।
* क्रीम को ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड करें और फिर आम का पेस्ट डाल कर दोबारा 3 से 5 मिनट तक ब्लेंड करें।
*फिर इसे कंटेनर में डाल कर 7 से 8 घंटे तक फ्रिज में रखें।
*अब इसे सर्विंग बर्तन में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
*आम की आइसक्रीम बन कर तैयार है। इसे सर्व करें।
Tags:    

Similar News