Mango Day 2025 : अगर आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं और मैदे या प्रिजर्वेटिव वाले केक से बचना चाहते हैं तो इस नेशनल मैंगो डे पर गेहूं के आटे से बना खास मैंगो केक ट्राई करें। यह केक स्वाद में लाजवाब होता है और बनाने में भी बेहद आसान है। इसमें न तो अंडे की जरूरत है, न ओवन की। आइए जानते हैं बिमा ओवन के गेहूं के आटे से मैंगो केक बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स।
मैंगो केक बनाने की सामग्री :
गेहूं का आटा एक कप, एक कप पका हुआ आम का गूदा, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 कप घी या तेल, आधा कप शक्कर, आधा कप दूध, आधा चम्मच वनीला एसेंस, दो चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स।
मैंगो केक बनाने की विधि:
स्टेप 1- एक बाउल लें और उसमें आम का गूदा, घी और शक्कर मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें।
स्टेप 2- अब इसमें वनीला एसेंस और दूध डालकर मिलाएं।
स्टेप 3- अब दूसरी कटोरी में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर मिला लें।
स्टेप 4- आटे में आम वाली सामग्री मिलाएं। सूखी और गीली सामग्री को धीरे-धीरे मिलाते जाएं।
स्टेप 5- अगर बैटर गाढ़ा हो तो थोड़ा दूध और डालें।
स्टेप 6- अब एक केक टिन को घी लगाकर ग्रीस करें और उसमें बैटर डालें। ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें।
स्टेप 7- अब इसे प्रीहीट किए हुए कुकर या पैन में 30 से 35 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें। अगर ओवन में बेक करना हो तो 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
स्टेप 8- टूथपिक से चेक करें कि केक अच्छे से पक गया है या नहीं।
ठंडा होने के बाद इसे काटें और सभी को परोसें।