Malai Pyaaz Sabzi Recipe: इस रेसिपी में प्याज़ और क्रीम का मिश्रण आपको बहुत पसंद आएगा। घर में सभी को यह बहुत पसंद आएगी क्योंकि इसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसा है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। जब भी आपको कुछ झटपट और स्वादिष्ट खाने का मन करे तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं स्वादिष्ट मलाई प्याज़ सब्ज़ी बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री:
तेल – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 टीस्पून
कलौंजी – ½ टीस्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेज पत्ता – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 इंच
लहसुन (कटा हुआ) – 5 कलियां
हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
प्याज (पतले कटे हुए) – 2
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – ½ टीस्पून (या स्वादानुसार)
मलाई / क्रीम – ½ कप
पानी – 1 कप
अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
कसूरी मेथी (मसलकर) – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया (कटा हुआ) – 2 टेबल स्पून
विधि:
मसालों का तड़का लगाएं: सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, कलौंजी, दालचीनी और तेज पत्ता डालें. मसाले चटकने लगें तो समझ लीजिए कि तड़का तैयार है| |
अदरक, लहसुन और मिर्च डालें: अब उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें. इन्हें 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें ताकि इनका कच्चापन निकल जाए.
प्याज को भूनें: अब इसमें पतले कटे हुए प्याज़ डालें और 3 से 4 मिनट तक भूनें. जब प्याज़ हल्के गुलाबी और नरम हो जाएं तो अगला स्टेप शुरू करें|
सूखे मसाले डालें: अब गैस को धीमा करें और इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें. इन मसालों को अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक भूनें ताकि इनसे खुशबू आने लगे.||
मलाई मिलाएं: अब इसमें मलाई डालें और इसे अच्छे से चलाएं. जब तक तेल अलग न दिखने लगे तब तक इसे पकाते रहें|
ग्रेवी तैयार करें: अब इसमें थोड़ा पानी डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें. इसे कुछ मिनट तक पकाएं ताकि ग्रेवी गाढ़ी और मलाईदार बन जाए|
आखिर में मसाले डालें: अब इसमें अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और कटा हुआ हरा धनिया डालें. इन सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें|
Tags: