Makhana Kheer : मखाने की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
मखाने की खीर बनाने का सामान
मखाने – 1 कप
दूध – 1 लीटर
चीनी – ¼ कप
घी – 1 बड़ा चम्मच
काजू – 7-8
बादाम – 7-8
पिस्ता – 5-6
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर – 7-8 धागे
मखाने की खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखानों को अच्छी तरह से भूनना है। इसके लिए एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो ठंडा होने के लिए एक प्लेट पर निकालकर अलग रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो आधे मखानों को दरदरा पीस लें और आधे को साबुत रखें।
अब एक भारी तले के बर्तन में दूध गरम करें और उबाल आने तक चलाते रहें। अब इसमें भुने हुए मखाने डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब मखाने अच्छी तरह से नरम हो जाएं, तब इसमें चीनी डालें और चलाएं।
अब कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें। यदि चाहें, तो केसर को 1 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर खीर में डाल सकते हैं।
अब इसे धीमी आंच पर खीर को 10-15 मिनट तक पकने दें, ताकि मखाने दूध में अच्छे से घुल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। खीर जब सही गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। आखिर में इसे कटे हुए मेवे और केसर से गार्निश करें।