Makeup Tips: करवा चौथ के लिए खरीद रही हैं मेकअप का सामान, इन चीजों को जरूर करें किट में शामिल

मेकअप इन दिनों हर कोई करता है।

Update: 2021-10-17 17:23 GMT

मेकअप इन दिनों हर कोई करता है। लेकिन कई बार महिलाओं को मेकअप का सामान खरीदते समय काफी कुछ सोचना पड़ता है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता की उनके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं। ऐसे में आपको सबसे पहले इस बात पर गौर करना होगा की आपको किस तरह का मेकअप करना पसंद है। जैसे अगर आप हैवी मेकअप करना पसंद करती हैं या लाइट मेकअप में खुश रहती है। इस बात का पता लगाने के बाद आप मिनटों में मेकअप किट खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप करवाचौथ के लिए मेकअप किट खरीद रही हैं तो आपकी किट में इन 5 चीजों का होना बहुत जरूरी है, आइए जानते हैं वो चीजें।

1) बेस
आपको मेकअप करने के लिए सबसे पहली चीज मेकअप बेस खरीदनी होगी। अगर आप लाइट मेकअप पसंद करती है तो आप किसी भी कंपनी की बीबी या सीसी क्रीम भी खरीद सकती हैं। आप लिक्विड फाउंडेशन को भी किट में शामिल कर सकती हैं।
2) पाउडर/ कॉम्पेक
बेस को सेट करने के लिए आप लूज पाउडर या फिर कॉम्पेक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ऐसा सेट खरीदें जिसमें ये दोनों चीजें मौजूद हों। ये काफी अच्छा और कंवीनिएंट होता है।
3) काजल लाइनर कॉम्बो
किसी भी मेकअप को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आंखों का अट्रैक्टिव होना जरूरी है। इसके लिए आप एक ऐसा कॉम्बों खरीदें जिसमें आइलाइनर और काजल दोनों हो। इसमें एक ड्राई बेस भी होता है, जिसकों और आइब्रो के लिए यूज कर सकती हैं।
4) बिंदी
करवाचौथ पर हर महिला श्रंगार करती है, ऐसे में बिंदी बहुत अहम है। साथ ही अच्छा लुक देने के लिए भी बिंदी काफी अच्छा काम करती है। ऐसे में किट में बिंदी का होना जरूरी है।
5) लिपस्टिक/ सिंदूर
करवाचौथ का रंग लाल होता है, ऐसे में आप लाल रंग की लिपस्टिक जरूर खरीदें। ये आपके सिंदूर लगाने के काम भी आती है।


Tags:    

Similar News