घर पर बनाएं शलगम पराठा, जाने रेसिपी

सर्दियों के मौसम में गर्मा-गर्म शलगम का पराठा काफी टेस्टी लगता है इसे दही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों को भी ये पराठा यकीनन खूब पसंद आएगा। आप इसे ब्रेकफास्ट में और लंच में आसानी से बना सकते हैं।

Update: 2022-01-19 03:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों का मौसम खत्म होने को है। ऐसे में बीते दिनों से ठंड कड़ाके पड़ रही है और इस ठंड के मौसम में कुछ न कुछ गर्मा-गर्म खाने का मन करता है। इस मौसम में गर्म पराठे खाने का मजा अलग ही होता है। आलू, मेथी, गोभी, पालक और प्याज के पराठे तो आपने खूब खाएं होंगे लेकिन अब घर में बनाएं शलगम का पराठा। सर्दियों के मौसम में गर्मा-गर्म शलगम का पराठा काफी टेस्टी लगता है इसे दही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों को भी ये पराठा यकीनन खूब पसंद आएगा। आप इसे ब्रेकफास्ट में और लंच में आसानी से बना सकते हैं।

शलगम पराठा की सामग्री
गेहूं का आटा, गूंदने के लिये तेल, आटा गूंथने के लिये पानी, चुटकी भर नमक, कद्दूकस किया हुआ शलगम, जीरा, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, चुटकी भर हींग, पुदीना, तेल जरूरत अनुसार
कैसे बनाएं शलगम पराठा
सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, तेल और चुटकी भर नमक डालें। पानी डालकर आटा गूंद लें। फिर एक पैन में थोड़ा तेल, जीरा, हींग और अन्य सूखे मसाले डालें। फिर कद्दूकस की हुई शलजम में मिलाएं। सभी सामग्री को मिलाएं। अब मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद एक पराठा बेल लें और उसमें स्टफिंग का मिश्रण डालें। सभी किनारों को सील करें और बेले। फिर पराठे को तवे पर रखिये। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। पकने के बाद आंच से उतार लें और अचार या दही के साथ सर्व करें।


Tags:    

Similar News