इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा ढोकला, धनिए की चटनी के साथ परोसें
धनिए की चटनी के साथ परोसें
15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इस दिन को खास बनाने के लिए हमने अपने कई क्रांतिकारी वीरों को खोया है। भारत की आजादी की जंग में बहुत से वीरों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन हम सभी इन वीरों को याद करते हैं और उन्हें सच्चे मन से नमन करते हैं। हर कोई इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाता है। कई जगह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बहुत सी जगहों पर मिठाईयां बांटी जाती हैं।
वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन घर पर बैठ कर प्रधानमंत्री का भाषण सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में घर की महिलाएं अगर चाहें तो अलग तरीके से अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस भी मना सकती हैं और साथ में अपने बच्चों को खुश भी कर सकती हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको तिरंगा ढोकला बनाना सिखाएंगे, ताकि आप अलग तरह से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकें।
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामान
3 कप ढोकला बेटर, 1/4 कप पालक की प्यूरी, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 टेबलस्पून गाजर की प्यूरी या फिर एक छोटा चम्मच खाने वाला ऑरेंज कलर, 1/4 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून तेल, 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा, 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनिया पत्ती
तिरंगा ढोकला बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले ढोकले के बेटर को अलग-अलग तीन बाउल में रख लें। इन्हें तीन बराबर भागों में बांट लें।
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए आपको सबसे पहले केसरिया ढोकले की लेयर तैयार करनी है। इसके लिए बस बेटर में गाजर की प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। बेटर तैयार करने के बाद ढोकला बनाने की प्लेट में तेल लगाकर इसे डाल दें। अब इस बेटर को तैयार होने के लिए गैस पर रखें। जब ये पक जाए तो इसे अलग निकाल कर रख लें।
तिरंगा ढोकला की आखिरी लेयर बनाने के लिए बस बाउल में पालक प्यूरी और अदरक मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह फेंटकर मिला लें। अब इसे भी सांचे में डालकर पका लें। जब ये पक जाए तो निकालकर अलग रख लें।
जब तक तीनों रंग के ढोकले बन रहे हैं तब तक इसके ऊपर डालने के लिए तड़का तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कढ़ाई में गर्म तेल लेकर उसमें राई, सफेद तिल डालना है।
इसके बाद एक प्लेट में सबसे नीचे हरे रंग का ढोकला रखें, इसके बाद सफेद और अंत में केसरिया ढोकला रखें। अब तैयार तड़के को ढोकले पर डाल दें। उपर से धनिया पत्ती डालकर इसे चटनी के साथ परोसें।