हलवा और सलाद की जगह गाजर से बनाएं ये रेसिपी

वैसे तो गाजर का हलवा सभी को पसंद होता है लेकिन ऐसी और भी चीजें हैं जिन्हें आप गाजर से बना सकती हैं।

Update: 2022-11-20 10:41 GMT

जनता से रिश्ता न्यूज़। सर्दियों का सीजन शुरू होते ही घरों में गाजर आने शुरू हो जाते हैं जिनका ज्यादातर इस्तेमाल हम सब्जी और हलवा बनाने के लिए करते हैं। वैसे तो गाजर का हलवा सभी को पसंद होता है लेकिन ऐसी और भी चीजें हैं जिन्हें आप गाजर से बना सकती हैं।

आपकी जुबां का स्वाद बदलने और कुछ नया सिखाने के लिए आज हम आपको बताने वाले है गाजर से बनाई जाने वाली कुछ ऐसी रेसिपीज जो आपको और आपके बच्चों को बहुत पसंद आएंगी। ये बनाने में भी आसान है और टेस्ट में लाजवाब है। तो आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में।
फ्राइज
आपने फ्रेंच फ्राइज तो खाए होंगे और आपको पसंद भी बहुत होंगे लेकिन क्या आपने गाजर से बनी फ्राइज खाई है? जी हां, गाजर से भी टेस्टी फ्राइज बनाई जा सकती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और अगर आपके बच्चे सब्जी नहीं खाते हैं तो इस तरह से बनाकर जरूर खाएंगे।(ऐसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज़)
गाजर की फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को उबाल लें और फिर उसे बारीक काट लें। अब एक कढ़ाइ में तेल गर्म करें और इन्हें फ्राई कर दें। अब नमक या दूसरे मसाले छिड़क कर परोसें।
गाजर को करें रोस्ट
वैसे तो हम गाजर को मिक्स वेज में डालते हैं और यह टेस्टी भी होता है लेकिन आप इसे दूसरे तरीके से भी बना सकती हैं। आप गाजर को रोस्ट करके खाएं। रोस्ट करते समय इसमें मसालों के साथ-साथ करी पत्ता भी डाल सकती हैं। यह आपके गाजर के स्वाद को भी बढ़ाएगा और अच्छी खुशबू भी देगा।
शहद वाले गाजर
जिस तरह हनी चिली पोटैटो होते हैं आप उसी तरह गाजर को भी शहद के साथ बना सकती हैं। बस गाजर को उबाल लें और फिर पैन में शहद के साथ फ्राई कर दें। आप इसमें तिल भी डाल सकती हैं जो इसके स्वाद और दिखावट दोनों को ही बढ़ा देगा।(क्या है 'गाजर के हलवे' की कहानी?)
सलाद
सलाद के रूप में काटकर तो सभी गाजर खाते हैं लेकिन आप इसी सलाद को थोड़ा मजेदार बना सकती हैं। आप गाजर और चुकंदर को कद्दूकस करके सलाद में परोस सकती है। सलाद को मजेदार बनाने के लिए आप मूली, पत्ता गोभी और ब्रोकली को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।(अमरूद से बनाएं ये 3 रेसिपीज)
स्मूथी
फलों की स्मूथी तो टेस्टी होती ही है लेकिन इस बार आप ट्राई करें गाजर से बनी टेस्टी और पल्पी स्मूथी। आप इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए हनी, चेरी और अपनी पसंद की दूसरी चीजें भी डाल सकती हैं। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है साथ ही हमारी सेहत के लिए अच्छी भी।

Tags:    

Similar News