बेकार पड़ी polythene से ऐसे बनाये ये खूबसूरत चीजें

Update: 2024-08-19 17:32 GMT
होम टिप्स Home Tips: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में सभी भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में घर के मंदिर को भी साफ-सुथरा कर के डेकोरेट किया जाता है। आज हम आपके लिए मंदिर की डेकोरेशन से जुड़े हुए कुछ आइडिया लेकर आए हैं। अब हम सभी के घरों में प्लास्टिक की पॉलीथिन तो होती ही हैं। हम उन्हें अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको इसी प्लास्टिक पॉलीथिन की मदद से मिनटों में कुछ डेकोरेटिव आइटम बनाना सीखाने वाले हैं। इसकी मदद से ना केवल मंदिर को
बल्कि
पूरे घर को डेकोरेट किया जा सकता है। तो चलिए इसे बनाना सीखते हैं।
पॉलीथिन से बनाएं सुंदर फूल
जी हां, जिन प्लास्टिक पॉलीथिन को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं उनकी मदद से आप बहुत सुंदर फूल भी बना सकते हैं। फूल बनाने के लिए आपको कुछ पॉलीथिन, स्टेपलर, जूस पीने वाले पाइप यानी स्ट्रॉ चाहिए होंगे। अब सबसे पहले एक पॉलीथिन को लेकर अपने हाथों से ही अच्छी तरह जमा लें ताकि उसमें किसी भी तरह की सिलवट ना रहे। अब पॉलीथिन के आगे और पीछे वाले हिस्से को काट कर अलग कर दें। इसके बाद पॉलीथिन को अच्छे से फोल्ड कर लें। कुछ इस ढंग में मोड़ें की 
Polythene 
छोटे से स्क्वायर यानी चौकोर शेप का आकार ले ले।
अब इस चौकोर शेप की पॉलीथिन के बीचों-बीच स्टेपलर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास स्टेपलर नहीं है तो सुई-धागे की मदद से एक टांका भी लगा सकती हैं। अब इसके ऊपर एक बोतल का ढक्कन या कोई भी गोल चीज की मदद से इसे गोल शेप में काट लें। जब ये गोल शेप में आ जाए तो कैंची लेकर छोटे-छोटे कट लग दें। जितने बारीक कट होंगे, फूल उतना ज्यादा अच्छा बनेगा। कट लगाने के बाद इसे हल्के हाथों की मदद से खोल दें। तो लीजिए तैयार हैं पॉलीथिन की मदद से बने अंदर फूल।
ऐसे करें मंदिर की डेकोरेशन
प्लास्टिक पॉलीथिन से बनकर तैयार हुए इन खूबसूरत फूलों को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। मंदिर की डेकोरेशन के लिए झालर या फूलों की माला भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बहुत सारे फूल बनाकर तैयार कर लें, फिर इन्हें सुई-धागे की मदद से माला की तरह पिरो लें। आप बीच-बीच में स्ट्रॉ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके अलावा मार्केट से जा कर अलग-अलग तरह के मोती और क्रिस्टल्स पिरो कर भी और सुंदर लुक दिया जा सकता है।
घर की डेकोरेशन में ऐसे करें यूज
घर की सजावट में भी इन फूलों का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपने दरवाजों के लिए सुंदर तोरण भी बना सकती हैं। इसके लिए आप फूलों के साथ, तरह-तरह के मोतियों और क्रिस्टल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा फ्लॉवर्स पॉट्स में भी इन फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->