चावल के आटे से बनाएं टेस्टी स्नैक्स मुरुक्कू, जानें बनाने की विधि

Update: 2022-05-24 11:43 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी बनाने का मन है तो चावल के आटे से ये क्रिस्पी स्नैक्स बनाकर तैयार करें। ये स्नैक्स साउथ इंडियन डिश है जिसे आप आसानी से घर में तैयार कर सकती हैं। वैसे भी साउथ इंडियन डिश लोग स्ट्रीट फूड से लेकर घर में भी खाना पसंद करते हैं। डोसा, इडली, सांभर हो या फिर उत्तपम, अगर आप साउथ इंडियन फूड को पसंद करते हैं तो ये टेस्टी स्नैक्स को जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या है मुरुक्कू को बनाने की विधि।

मुरुक्कू को बनाने की सामग्री
चावल का आटा एक कप, उड़द की दाल दो से तीन चम्मच, सफेद तिल एक चम्मच. अजवाइन आधा चम्मच, घी दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, हींग एक चुटकी, तेल, नमक स्वादानुसार।
मुरुक्कू बनाने की विधि
टी टाइम के लिए परफेक्ट मुरुक्कू को बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में उड़द की दाल को डालकर धीमी आंच पर भूनें। दाल को निकालकर ठंडा कर लें। फिर मिक्सी के जार में इसे पीस कर पाउडर बना लें। अब इस पिसी हुई उड़द की दाल को बड़े बर्तन में लेकर रखें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन और चावल का आटा मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद देसी घी डालें। फिर और अच्छी तरह से इन सबको मिला लें।
 अब इस चावल और उड़द की दाल के मिश्रण को पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। मुरुक्कू के लिए मोल्ड आता है। अगर वो आपके पास नही है तो सेव वाले मोल्ड से भी आप इसे बना सकती है। बस इसमे डिजाइन नहीं बनेगी। अब आटे की लोई बनाकर मुरुक्कू मोल्ड में डाल दें। फिर कड़ाही को गैस पर रख गर्म करें और तेल डाले। तेल गर्म हो जाए तो मोल्ड की मदद से मुरुक्कू तेल में घुमाते हुए डाले। ये ऐसे ही बनकर तैयार होगा जैसे सेव को मशीन की मदद से बनाया जाता है। बस इसे गोल्डन ब्राउऩ होने तक तलें और फिर निकाल लें। ठंडा हो जाए तो एयर टाइट कंटेनर में रखें और चाय के साथ इसके स्वाद का मजा लें।


Tags:    

Similar News

-->