सामग्री :

200 ग्राम आटा, एक बड़ी चम्मच घी, एक छोटी कटोरी तेल, स्वादानुसार नमक

भरावन के लिए

100 ग्राम चने का सत्तू, एक चौथाई चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच अजवाइन, एक चौथाई चम्मच सौंफ, स्वादानुसार नमक, दो हरी मिर्च महीन कटी, एक बड़ी चम्मच सरसों का तेल

विधि :

आटे (थोड़ा पलोथन के लिए रखकर) में नमक और घी का मोयन देकर नर्म सान लें।

इसकी दस गोल लोई बनाकर रख लें।

सत्तू छानकर इसमें भरावन वाली सामग्री मिला लें।

अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर कड़ा सान लें। इसकी भी दस लोई बनाकर रख लें।

अब आटे की लोई को हाथ से दबाकर थोड़ा फैला लें।

फिर इसमें सत्तू की एक लोई कचौड़ी की तरह भर लें।

आटे का पलोथन लगाकर बेल लें।

इसे गरम तवे पर दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें। इन्हें अचार, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ खा सकती हैं।



Tags: