घर पर बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट कप केक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगे पसंद

Update: 2022-05-24 14:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कप केक एक तरह के मिनिएचर केक होते हैं जो वनीला, चॉकलेट से लेकर रेड वेल्वेट और ना जाने कितने फ्लेवर्स में आते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक इनका स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। इन्हें आप शाम की चाय के साथ खा सकते हैं या फिर आप इसे डिनर पार्टी से पहले गेस्ट्स को भी सर्व कर सकते हैं। छोटे-छोटे कप केक्स देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं कि इन्हें देख मुंह में पानी आ जाता है और खाने का मन करता है। अब आप इन कप केक्स को झटपट घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। ये है

कप केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
मैदा, चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, मक्खन, अंडे का सफेद भाग, दही, दूध, नमक, वनीला एसेंस
कप केक बनाने की आसान रेसिपी -
- सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें या फिर आप गैस पर बना रही हैं तो एक पैन को गर्म होने रख दें।
- अब एक बड़ा कंटेनर लें, उसमें मैदा, चीनी और बटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- उसके बाद चुटकी भर नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, अंडे का सफेद भाग भी डाल दें और अच्छे से फेंट लें।
- जब सभी सामग्री अच्छे से मिल जाएं, उसके बाद दूध, दही, और वनीला एसेंस भी डाल लें और अच्छे से मिलाएं।
- चाहें तो अब आप इसमें फ्लेवर्स भी एड कर सकते हैं, जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी आदि।
- अब डिस्पोजल कप केक मोल्ड लें और बनाए हुए बैटर को उसमें डालें और बेक करने के लिए माइक्रोवेव रख दें।
- गैस पर कर रही हैं तो गरम पैन में एक कटोरी रखें और उसके ऊपर एक जाली वाली प्लेट में कप केक के मोल्ड को रखें और ढक कर पकाएं।
- बेक हो जाने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इन्हें कई तरह से डेकोरेट कर सकते हैं। ऊपर से व्हिप्ड क्रीम लगाकर कलरफुल स्प्रिंकलर्स डाल सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट स्लाइस या फिर चॉकलेट सिरप से भी इन्हें सजा सकती हैं।
- अब इन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें और सर्व करें।


Tags:    

Similar News

-->