बनाए 'पोटली कबाब'

Update: 2023-06-22 15:06 GMT
आवश्यक सामग्री
-2 बोनलेस चिकेन ब्रेस्ट
- नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 20 मिलीलीटर नींबू का रस
- 20 ग्राम कसा हुआ चीज़
- 60 ग्राम चिकन कीमा
- 10 ग्राम धनिया
- 20 ग्राम बारीक कटे ड्राईफ्रूट्स
- 5 ग्राम बारीक कटी हुई अदरक
- 50 ग्राम हंग कर्ड
- 10 ग्राम काजू का पेस्ट
- 30 मिली क्रीम
- 1 अंडा
- थोड़ा सा चाट मसाला
- 10 मिली तेल
बनाने की विधि
- चिकन ब्रेस्ट के पीस को फ्लैट चाकू से सीधा करें।
- इसे अब नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर आधा घंटे के लिए मैरिनेट होने रखें।
- सॉसपैन में तेल डालकर चिकेन कीमा को पकाएं।
- अब इसमें धनिया, चीज़, ड्राईफ्रूट्स और काली मिर्च एक साथ मिलाएं।
- स्टफिंग के लिए ठंडा करें।
- चिकेन ब्रेस्ट के बीच में स्टफिंग भरें और इसे रोल करें। टूथपिक से इसे बंद कर दें।
- एक बड़े बोल में दही, काजू का पेस्ट, क्रीम, अंडा, नमक और क्रीम डालकर मिलाएं।
- इसमें पोटली कबाब रखें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- एयर फ्रायर की बास्केट में ऑयल लगाएं। इसमें कबाब रखें और ऑयल का स्प्रे करें।
- अब इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 18 मिनट के लिए फ्राई करें।
- पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->