बनाये पनीर दही टिक्की

Update: 2023-06-15 12:16 GMT
आवश्यक सामग्री
पनीर - 200 ग्राम
गाजर - 2 कप
प्याज - 3-4
हंग कर्ड - 1 कप
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनिया - 1 कप
अदरक - 1 टुकड़ा
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें।
- अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, गाजर, प्याज, दही, हरा धनिया, धनिया पाउडर, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
- इसके बाद सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें।
- तय समय के बाद हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार की टिक्कियां बना लें।
- टिक्कियां बनाकर एक प्लेट में रख लें। ऐसे ही सारे मिश्रण से टिक्कियां बना लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियां एक-एक करके तेल में फ्राई करें।
- ब्राउन होने के बाद टिक्कियां कढ़ाई से निकाल लें।
- आपकी पनीर दही टिक्की बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस या फिर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->