गर्मियों में बनाए मैंगो कस्टर्ड, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-23 07:40 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले पेय और खाद्य पदार्थ की डिमांड रहती है। कई लोग आइसक्रीम की जगह कस्टर्ड खाना पसंद करते हैं। इसका कारण ये है कि कस्टर्ड फलों से भरपूर होता है और ठंडक का एहसास भी देता है। इसके अलावा एक और बड़ा फायदा ये है कि कस्टर्ड को बनाने और ठंडा करने में आइसक्रीम जितना समय भी नहीं लगता। कस्टर्ड पाउडर को दूध में घोलकर तैयार किया जाता है। ये बेहद आसानी से बन जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो कस्टर्ड की रेसिपी। यह डिश इतनी लजीज होती है कि इससे मन नहीं भरता। एक बार इसका स्वाद लेने के बाद लगता है कि जल्द ही इसे फिर से बनाया जाए।
सामग्री
3/4 कप (150 ग्राम) चीनी
1/4 कप से थोड़ा सा ज्यादा वनीला कस्टर्ड
1 लीटर (फुल क्रीम) दूध
400 ग्राम आम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
विधि
– कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में दूध रखें और इसे उबलने दें।
- लगभग 3/4 कप ठंडा दूध अलग से रख लें।
- अब इस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलें जब तक कि कस्टर्ड की गुठलियां पूरी तरह से खत्म न हो जाएं।
– दूध में उबाल आने के 4-5 मिनट बाद तक दूध को उबलने दें।
- दूध में कस्टर्ड घोल डालते जाएं और दूध को बड़े चम्मच से चलाते जाएं।
- इस तरह से सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसमें चीनी भी मिला दें।
– कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें।
- इसके बाद आंच बंद कर दें। कस्टर्ड ठंडा होने के बाद इसमें आम के टुकड़े डालकर मिला लें।
– तैयार मैंगो कस्टर्ड को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
Tags:    

Similar News