घर पर बनाए कीवी चिया पुडिंग, जानें बनाने का तरीका

Update: 2024-05-27 02:45 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मियां बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐस में लोग स्वास्थ का ख्याल रखते हुए फल और जूस का सेवन सबसे ज्यादा करते है, क्योंकिं गर्मी में पसीना और अपच जैसे विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के होने खतरा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में लोग ज्यादातर उन फलों का सेवन करते है, जो शरीर को ठंडक और ताजगी पहुंचाते है। खरबूजा से लेकर तरबूज, आम और कीवी तक ये फल स्वाद में तो अच्छे होते ही है। साथ ही गर्मियों में इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाते है। इसलिए आज हम आपको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए कीवी से बनी दो रेसिपीज के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है, रेसिपीज बनाने के बारे में।
कीवी चिया पुडिंग
सामग्री
1 कप चिया सीड्स
2 कप दूध
2 चम्मच एगेव सिरप
1 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट
5 छिली हुई
1 कप ब्लूबेरी
आधा कप भुना हुआ नारियल
बनाने का तरीका
कीवी चिया पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स को रातभर भीगोकर रख दें।
अगली सुबह अब एक बाउल में भीगे हुए चिया सीड्स, दूध, वेनिला एक्सट्रैक्ट और एगेव सिरप को डालकर मिक्स कर लें।
अब इस मिश्रण को 3- 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद कीवी को धोकर छिल लें और फिर इसे चाकू की मदद से काट लें।
अब थोड़े कीवी को ब्लेंडर में ब्लेड कर लें और प्यूर बनाएं।
इसके बाद 3- 4 घंटे के बाद चिया सीड्स के मिश्रण को फ्रिज से निकालकर सर्विंग बाउल में डाल दें।
अब ऊपर से कीवी की प्यूरी, भुने हुआ नारियल, ब्लूबेरी और कटे हुए कीवी डालकर गार्निंश करें।
तैयार है ठंडा- ठंडा कीवी चिया पुडिंग। ये गर्मी से तो रहात दिलाएंगा ही। साथ ही जो लोग वेट लॉस जर्नी में वो भी इसका सेवन कर सकते है।
Tags:    

Similar News

-->