अपने भाई का मुंह मीठा करने के लिए घर पर आसानी से बनाएं काजू कतली

Update: 2024-03-20 07:07 GMT
जल्द ही होली आने वाली है इस रंगो के त्यौहार में मीठा बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है | ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर आसानी से काजू कतली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
आवश्यक सामग्री
काजू का पेस्ट - 250 ग्राम.
चीनी - 250 ग्राम
दूध - 240 ग्राम
चाँदी का वर्क - आवश्यकतानुसार
घी - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- पैन में काजू का पेस्ट और दूध मिलाएं.
- इसमें चीनी मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं.
जब चीनी घुल जाए तो इसे उबाल लें।
- अब मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह आटे जैसा न हो जाए.
- अब एक प्लेट में घी लगाकर उस पर मिश्रण फैलाएं और ऊपर चांदी का वर्क लगाएं.
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे हीरे के आकार में काट लें और परोसें।
Tags:    

Similar News

-->