घर पर बनाए दही कबाब, जानें रेसिपी

Update: 2024-04-28 07:40 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मी का मौसम आते ही हम सभी अपने खान-पान में भी बदलाव करते हैं और ऐसी आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जो हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करें। इस मौसम में दही का सेवन करना विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है। एक प्रोबायोटिक होने के कारण यह आपके गट हेल्थ का ख्याल रखती है। साथ ही साथ, बॉडी में हाइड्रेशन को बनाए रखने में भी मददगार है। आमतौर पर, लोग अपने खाने की थाली में इसे शामिल करते हैं।
हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार प्लेन दही का ही सेवन करें। अगर आप चाहें तो दही को कई अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। खासतौर से, अगर आप इसे टेस्टी तरीके से खाना चाहते हैं तो दही की मदद से कुछ बेहतरीन स्नैक्स भी बना सकते हैं।
ये आपके टेस्ट बड को भी शांत करेंगे और आप अधिक हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर पाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दही की मदद से बनने वाले कुछ बेहतरीन स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं-
दही कबाब
दही कबाब बाहर से खाने में जितने क्रिस्पी होते हैं, अंदर से उतने ही सॉफ्ट होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको हंग कर्ड, पनीर, प्याज, हरी मिर्च, ब्रेडक्रंब व कुछ मसालों की जरूरत होती है। हंग कर्ड में पनीर, प्याज, ब्रेडकम्स व सभी मसालों को मिक्स करके मिश्रण तैयार किया जाता है। इसे कबाब की शेप तेल में फ्राई किया जाता है। पुदीने की चटनी या डिप के साथ इसका स्वाद लाजवाब आता है। दही कबाब की रेसिपी बहुत आसान है।
Tags:    

Similar News