इस तरह बनाए 'छुहारा सेंवई', बच्चे को आएगी बहुत पसंद

Update: 2023-06-22 16:06 GMT
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप सेंवई
- 3/4 लिटर दूध
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 2 छोटे चम्मच बादामपिस्ता बारीक कटा
- 1/2छोटा चम्मच इलायची चूर्ण
- 2 बड़े चम्मच छुहारों का पाउडर
- 2 छोटे चम्मच देशी घी
बनाने का तरीका
- एक नौनस्टिक बरतन में घी गरम कर के सेंवई भूनें।
- फिर दूध डाल कर गलने तक पकाएं।
- किशमिश और छुहारा पाउडर डाल कर धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाएं।
- ठंडा होने पर इलायची चूर्ण व बादामपिस्ता बुरक कर सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->