घर पर बनाएं लाजवाब स्वाद वाला दही चिकन, रेसिपी

Update: 2024-03-11 08:39 GMT
लाइफ स्टाइल : नॉनवेज के शौकीन लोगों से जब भी चिकन बनाने की बात की जाती है तो उनके मुंह में पानी आ जाता है. अच्छे से पकाए गए चिकन में जब मसाले डाले जाते हैं तो इसकी खुशबू और स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है. ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही चिकन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे एक बार चखने के बाद आपका भी इसे बार-बार खाने का मन करेगा। अगर आप भी कोई नई डिश ट्राई करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम चिकन (बोनलेस)
- 250 ग्राम दही
- 50 ग्राम तेल
- 100 ग्राम प्याज
- 100 ग्राम टमाटर
- 5 हरी मिर्च
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच 4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. - अब दही को एक बाउल में निकाल लें. - फिर इसमें जीरा पाउडर, लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.
- अब मसाले को दही में अच्छी तरह मिला लें और फिर इसमें चिकन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें. - चिकन के टुकड़ों को दही के मिश्रण से मैश कर लें. - अब इस पूरे मिश्रण को करीब 40 मिनट के लिए रख दें.
- अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. - अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें. - कुछ मिनटों के बाद इसमें मैरीनेट किया हुआ दही और चिकन का मिश्रण डालें.
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और अच्छे से पकाएं. जब चिकन पूरी तरह से पक जाए तो इसे निकालकर एक बर्तन में रख लें. अब आपका दही चिकन तैयार है. आप इसे रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं.
Tags:    

Similar News