घर पर बनाएं एलोवेरा शैम्पू, बालों में लौटेगी जान

Update: 2025-09-26 12:00 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल बदलते मौसम, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप बालों को फिर से मजबूत, चमकदार और जीवंत बनाना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खों की ओर रुख करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो एलोवेरा से बना प्राकृतिक शैम्पू बालों को न सिर्फ पोषण देता है, बल्कि झड़ने, रूखेपन और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है। क्यों फायदेमंद है एलोवेरा? एलोवेरा में मौजूद विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सिडेंट बालों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा एलोवेरा बालों में नेचुरल शाइन लाने और टूट-फूट को रोकने में भी मदद करता है।
घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा शैम्पू
सामग्री: 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल (फ्रेश या स्टोर-बॉटल)
1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
1 बड़ा चम्मच शहद
1/2 कप माइल्ड बेबी शैम्पू (यदि पूरी तरह प्राकृतिक नहीं बनाना चाहते)
विधि: सभी सामग्री को एक बाउल में अच्छे से मिलाएं जब तक वह स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
इसे एक बोतल में स्टोर करें और हर बार बाल धोने से पहले अच्छे से हिलाएं।
हल्के गीले बालों पर इसे लगाएं और 3-4 मिनट मसाज करें, फिर धो लें।
नियमित इस्तेमाल से मिलेगा फर्क
यदि इस एलोवेरा शैम्पू का नियमित रूप से सप्ताह में 2–3 बार इस्तेमाल किया जाए, तो बालों में प्राकृतिक चमक, मजबूती और मुलायमता महसूस की जा सकती है। साथ ही यह शैम्पू स्कैल्प को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
Tags:    

Similar News