Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के पकवान और व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय है, महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को ठंडाई को भोग लगाना शुभ माना जाता है। ठंडाई पारंपरिक पेय है, जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही ठंडक देती है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट ठंडाई बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं। यहां ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री की सूची दी जा रही है। साथ ही ठंडाई बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।
ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
दो बड़े चम्मच बादाम
एक बड़ा चम्मच सौंफ
8-10 काली मिर्च
4-5 इलायची
10-12 काजू
8-10 पिस्ता
1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
4 कप दूध
2 बड़े चम्मच गुलाब जल
3 बड़े चम्मच गुड़ या चीनी
आधा छोटा चम्मच केसर
आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर
स्टेप 1- सभी मसालों जैसे बादाम, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, कद्दू के बीच, काजू, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।
स्टेप 2- भीगी हुई सामग्री को थोड़ा दूध या पानी मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
स्टेप 3- अब लगभग 4 कप दूध को गरम करें और इसमें गुड़ या चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें।
स्टेप 4- ठंडा होने पर पीसी हुई ठंडाई पेस्ट को दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5- इसमें गुलाब जल, जायफल पाउडर और केसर डालें।
स्टेप 6- ठंडाई को छलनी से छान लें ताकि कोई मोटे टुकड़े न रहें।
स्टेप 7- इसे कम से कम 1-2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें।
Tags: