Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, बनाना है बेहद आसान
Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत में आप कुट्टू का डोसा बना सकते हैं. इसके अलावा समा पुलाव, आलू और पीनट चाट भी तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं Maha Shivratri Vrat Recipe के बारे में. सबसे अच्छी बात ये है कि ये कुछ मिनटों में ही बनकर तैयार हो सकती हैं|
कुट्टू के आटे का डोसा kuttu ka dosa:
सामग्री:
1 कप कुट्टू का आटा
2 उबले आलू मैश किए हुए
½ कप दही
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च
कुट्टू का डोसा बनाने का तरीका :
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने के लिए बाउल में कुट्टू का आटा लें.
अब इसमें दही और पानी मिलाकर बैटर तैयार करें.
इसके बाद आपको इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालनी है.
अब नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा घी लगाकर बैटर डालें और डोसा फैलाएं.
क्रिस्पी होने तक इसे सेंकें. इसमें आप आलू की स्टफिंग भरकर भी बना सकती हैं|