Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं भांग के पकौड़े का भोग
Maha Shivratri 2025: भोलेबाबा के भक्त इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और महादेव की प्रिय चीजें भोग में बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को भांग अत्यंत प्रिय होती है। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के पर्व को खास बनाने के लिए भांग से बनी कोई स्पेशल रेसिपी सोशल मीडिया पर ढूंढ रहे हैं तो आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए आपको बताते हैं भांग के पकौड़े की ये टेस्टी और क्रंची रेसिपी।
भांग के पकौड़े बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
-1 कप कुट्टू का आटा
-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
-1/2 चम्मच धनिया पाउडर
-1/2 कप पालक
-1 छोटा चम्मच भांग के पत्तों का पेस्ट
-1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-1 चुटकी हींग
-1/2 चम्मच गरम मसाला
-सेंधा नमक स्वादानुसार
-तलने के लिए तेल
भांग के पकौड़े बनाने का आसान तरीका:
भांग के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में कुट्टू का आटा, भांग का पेस्ट और सभी मसाले डालकर थोड़े से पानी की मदद से एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। इसके बाद बर्तन में पालक डालकर बैटर को अच्छी तरह मिक्स करें। अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। मिश्रण के छोटे-छोटे भाग तेल में डालकर पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। तैयार पकौड़ों को किचन टॉवल या टिश्यू पर निकालकर रखें। इसके बाद सबसे पहले भगवान शिव को पकौड़ों का भोग लगाकर पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परिवार के सदस्यों को खाने के लिए दे सकते हैं।