जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियो के मौसम में लीची और आम आना शुरू हो जाते हैं। सभी को पसंद आने वाले इन फलों का स्वाद लाजवाब होता है। वैसे तो आप इन फलों को यूं ही खा लेते होंगे, लेकिन आप इनकी मदद कई तरह की टेस्टी चीजें तैयार कर सकते हैं। लीची और आम की मदद से आप टेस्टी डेजर्ट तैयार कर सकते हैं। शैफ स्नेहा सिंह उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पर लीची आइसक्रीम मैंगो संदेश की जबरदस्त रेसिपी शेयर की है। इस डेजर्ट को आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां देखें इसे बनाने का तरीका

लीची आइसक्रीम मैंगो संदेश

सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

15 लीची छिले हुए

1/2 लीटर दूध

4 बड़े चम्मच वनीला आइसक्रीम

1/2 आम काटा हुआ

2 छोटे चम्मच कटा हुआ पिस्ता

2 चम्मच दूध

छोटी चुटकी केसर

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप छेना बना लें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करके गैस से उतार लें। फिर 1 नींबू का रस 2 बड़े चम्मच पानी में मिलाएं दूध में डालें और फिर चलाते रहें। आपको दूध और पानी अलग दिखाई देने लगेगा। जब सारा दूध पानी अलग हो जाए तो इसे छान लें और अच्छी तरह धो लें फिर एक्सट्रा पानी को निकाल दें। छैना तैयार है।

अब छैना को एक प्लेट में लें और फिर नरम होने तक गूंथ लें। जब ये अच्छे से नरम हो जाए यानी जब आपको हाथ चिकने हो जाएं तो इसके बाद इसमें आइसक्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं, जब यह अच्छा और चिकना हो जाए तो इसमें आम डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब छिले हुए लीची से बीच निकालें और बीच से कट लगाएं। अब इसे बनाए गए मिश्रण से भरें। इसे भरने के तरीके को आप वीडियो में देखें

 

Tags: