Lunch Box: गर्मियों में बच्चों के टिफिन में दें ये सिंपल और टेस्टी डिशेज, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Lunch Box: हम लेकर आए हैं कुछ ऐसी सिंपल लेकिन बेहद टेस्टी डिशेज, जो गर्मी के दिनों में बच्चों के टिफिन को बना देंगी एनर्जी से भरपूर और स्वाद से लाजवाब. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और हेल्दी टिफिन आइडियाज जो बच्चों को भी पसंद आएंगे और उनकी एनर्जी भी देंगे|
वेजिटेबल सत्तू पराठा:
सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और प्रोटीन से भरपूर होता है. जब इसमें बारीक कटी सब्ज़ियां मिलाकर पराठा बनाया जाए, तो ये स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है. आप भी अपने बच्चों के टिफिन में इसे बनाकर दे सकती हैं. इसके लिए सत्तू में प्याज़, टमाटर, धनिया, नमक, नींबू और हरी मिर्च (बच्चों के लिए कम) मिलाएं. इसे गेहूं के आटे से बेलकर तवे पर सेंक लें. आप इसे थोड़ा घी लगाकर रोल की तरह भी पैक कर सकती हैं|
मखाना-नट्स मिक्स:
मखाना कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है. इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर बच्चों को एक हेल्दी स्नैक के तौर पर दिया जा सकता है. आप घी में हल्का भूनकर मखाने, काजू, बादाम और किशमिश मिलाएं. थोड़ा सेंधा नमक डालें और डब्बे में भर दें. ये दिनभर बच्चों को चबाने लायक हेल्दी ऑप्शन है|
बेसन चिल्ला रोल्स:
बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है और बच्चों को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें सब्ज़ियां डालकर इसे और न्यूट्रीशियस बनाया जा सकता है. इसके लिए आप बच्चों के बेसन का चिल्ला बना कर दे सकते हैं और उसे ट्विस्ट देने के लिए इसे रोल कर दें.इसे बनाने के लिए बेसन में टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, धनिया और थोड़ा नमक डालकर पतला घोल बनाएं. तवे पर छोटा-छोटा चिल्ला बनाकर इनका रोल तैयार करें. चाहें तो अंदर चीज़ या हंग कर्ड भर सकते हैं|
दही पेट को ठंडक देता है और गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखता है. साथ ही चावल से एनर्जी मिलती है और फल इसे टेस्टी बना देते हैं. आप भी अपने बच्चें के टिफिन में इसे बनाकर देंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगा. इसे बनाना भी बहुत आसान है. पके हुए चावल में ठंडी दही मिलाएं. ऊपर से थोड़ा नमक, राई, करी पत्ता, हरा धनिया और कुछ मीठे फल जैसे सेब या अनार के दाने डाल दें|