Low metabolism system वजन बढ़ाने का हो सकता है कारण

Update: 2024-08-13 12:53 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: मेटाबॉलिज्म सिस्टम का फिटनेस से सीधा कनेक्शन जुड़ा है। लो मेटाबॉलिज्म सिस्टम बॉडी के फंक्शन, ग्रोथ को कम करता है। साथ ही बॉडी को किसी खास एनवायरमेंट में ढलने से रोकता है। इसलिए जरूरी है कि मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रहे और सारे एंजाइम्स ठीक से काम करते रहें। अगर मेटाबॉलिज्म सिस्टम स्लो होगा तो बॉडी ठीक तरीके से खाने को नहीं पचा पाएगी और बॉडी को एनर्जी नहीं मिलेगी। इसलिए मेटाबॉलिज्म का संबंध लोग डाइजेशन से भी लगाते हैं।
क्योंकि
इसके स्लो होने से डाइजेशन धीमा होता है। साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए जरूरी है कि मेटाबॉलिज्म को सही रखा जाए। मेटाबॉलिज्म को सही करने के लिए पूरे डेडिकेशन की जरूरत होती है। ये केवल ग्रीन टी या दवाओं के सहारे नहीं हो सकता। इसे ठीक करने के लिए इन उपायों को अपनाना भी जरूरी है।
फ्रिक्वेंट मील्स खाएं
अगर आप वजन घटाते हैं तो अक्सर कम खाना खाते हैं और कम कैलोरी कंज्यूम करते हैं। जिससे 
Metabolism 
सिस्टम स्लो हो जाता है। वहीं जब आप कम कैलोरी खाते हैं तो ये बर्न ज्यादा होती है लेकिन फ्यूल के रूप में इसे उतना नहीं मिल पाता। जिससे वजन कम तो होता है लेकिन काफी सारी न्यूट्रिशन कमी हो जाती है। कम कैलोरी लेने की बजाय जरूरी है कि सिंपल डाइट को फॉलो करें, एक्सरसाइज करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है।
डाइट में फाइबर जरूर लें
वजन घटाने के लिए डाइट में फाइबर की ढेर सारी मात्रा जरूरी है। रोजाना फाइबर की मात्रा मेटाबॉलिक रेट को सही करने में मदद करती है। ब्रोकली, सेब, नट्स हाई फाइबर फूड्ल हैं। जिन्हें चबाकर खाना पड़ता है और ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखने में मदद करते हैं। जिससे अक्सर ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।
पानी पीने जरूरी है
कैलोरी को ठीक तरीके से इस्तेमाल करने के लिए पानी पीना जरूरी है। अगर आप पानी कम पिएंगे तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाएगा। रोजाना चार गिलास की तुलना में आठ गिलास पानी पीने से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। खाना खाने के आधा घंटा पहले पानी या फिर हेल्दी ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
एक्सरसाइज है जरूरी है
वेट एक्सरसाइज स्लो मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही करने के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि 
Weight Training
 करने से मसल्स बनती है और ज्यादा मसल्स तेजी से कैलोरी बर्न करती है। जिससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी सही होता है।
बैलेंस डाइट
केवल ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही नहीं होता। इसे ठीक करने के लिए बैलेंस डाइट लेना जरूरी है। जिसमे फल, सब्जियां, दालें, प्रोटीन शामिल हैं। डाइट में बैलेंस खाना लेने से कार्बोहाइड्रेट स्लो बर्न होता है। जिससे इंसुलिन भी स्लो रिलीज होता है और मेटाबॉलिक रेट स्थिर बना रहता है।
Tags:    

Similar News

-->