Lohri : लोहड़ी के लिए तैयार करा लें ऐसे आउटफिट, ताकि दिखें सबसे प्यारी

Update: 2026-01-07 01:29 GMT
Lohri : खासतौर पर महिलाएं इस त्योहार के लिए खूब तैयारी करती हैं। लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक रंगों, हल्की ठंड और हंसी-खुशी से भरा होता है, इसलिए इस दिन का लुक फैशन और आरामदायक दोनों होना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह के आउटफिट शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी के मौके पर कैरी कर सकती हैं।
पटियाला सूट
पारंपरिक आउटफिट पहनना है तो इस तरह का पटियाला सूट पहनें। पटिलाया सूट देखने में बेहद खूबसूरत रहता है। खास बात ये है कि इसे पहनने के बाद आप पूरा दिन खुद कंफर्टेबल भी रहेंगी। सूट हैवी है तो इसके साथ ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज को हल्का ही रखें। पटियाला सूट के साथ बालों में परांदा लगाना गलती से भी न भूलें।
फ्लोर लेंथ अनारकली
एकदम हटकर कुछ कैरी करना है, तो ऐसा फ्लोर लेंथ अनारकली पहनकर अपना जलवा बिखेरें। इसके साथ एक साइड में दुपट्टा अवश्य कैरी करें। क्योंकि दुपट्टे से ही आपका लुक ज्यादा बेहतर लगेगा। अनारकली सूट हैवी है तो उसके साथ बालों में चाहें तो बन बना लें, ताकि आपको दिक्कत न हो।
अगर आप चाहें तो लोहड़ी के लिए नया लहंगा खरीद सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ये ज्यादा महंगा और भारी न हो। तो बस लोहड़ी के लिए खूबसूरत सा लहंगा लेकर उसके साथ प्यारा सा हेयर स्टाइल बनाएं। सही हेयर स्टाइल से आपका लुक कमाल का दिखेगा।
शरारा सूट
पटियाला सूट नहीं पहनना है लेकिन आरामदायक कपड़ों को आप प्राथमिकता देती हैं तो ऐसा शरारा सूट तैयार कराएं। शरारा सूट के साथ अपने बालों को हाफ टाई करके खुला रखें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ कानों में झुमके अवश्य पहनें, क्योंकि उससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
कुछ हैवी सा पहनने का मन है तो ऐसा फ्रॉक सूट आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें। सूट काफी हैवी वर्क वाला है, इसलिए एक्सेसरीज को हल्का रखें। अपने मेकअप को भी अगर आप हल्का रखेंगी, तो ज्यादा बेहतर लगेगा।
Tags:    

Similar News