Liquid Dough Gobhi Paratha : नाश्ते के लिए इस तरह बनाएं परफेक्ट गोभी पराठा
Liquid Dough Gobhi Paratha : क्या आप रोज-रोज आटा गूंथकर पराठा बनाने से थक चुके हैं, तो अब ट्राई कीजिए लिक्विड डो वाला फूलगोभी पराठा. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और समय की भी बचत करती है. खास बात यह है कि इसमें आटा चिल्ला के घोल जैसा तैयार किया जाता है, जिसे आप आसानी से 1-2 दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. स्वाद में यह पराठा उतना ही लाजवाब होता है जितना ट्रेडिशनल फूलगोभी पराठा, लेकिन बनाने का तरीका बिल्कुल अलग और झंझट-फ्री है|
लिक्विड डो वाला फूलगोभी पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप गेहूं का आटा
½ कप बेसन
1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी
1 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
½ छोटा चम्मच अजवाइन
½ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
तेल या घी सेंकने के लिए
लिक्विड डो वाला गोभी पराठा बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले मिक्सर जार में कद्दूकस की हुई फूलगोभी, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा पीस लें.
अब इसमें गेहूं का आटा, बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालें.
धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए चिल्ला जैसा स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल ना ज्यादा पतला हो और ना बहुत गाढ़ा – डो जैसा कंसिस्टेंसी हो.
तैयार मिक्स्चर को 10 मिनट ढककर रख दें. आप चाहें तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
तवा गर्म करें, हल्का तेल लगाएं और एक करछी मिक्स्चर डालकर हल्का फैलाएं.
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
गरमा-गरम गोभी पराठा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें|