Lifestyle: आधे महीने में बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये 5 आसान से उपाय

जल्द दिखेगा असर

Update: 2024-10-08 02:00 GMT

लाइफस्टाइल: आज के समय में काफी लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने वजन के कम होने से परेशान रहते हैं। जिस तरह वजन का बढ़ना लोगों के लिए मुसीबत होता है। उसी तरह वजन का कम होना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। कम होता वजन कई तरह की बीमारियों की ओर इशारा करता है। वहीं, कई बार सुखी हड्डी की तरह शरीर लगने लग जाता है, जिसकी वजह से कई बार कॉन्फिडेंट लेवल पर भी असर पड़ता है। ऐसे में वजन को बढ़ावा बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं 15 दिनों में वजन को कैसे बढ़ाएं?

दिन में 3 से 5 बार करें भोजन

अगर आप अपने वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दिन में कम से कम तीन बार भोजन करें। दिन में अगर आप 3 से 5 बार भोजन खाते हैं, तो इससे कैलोरी का सेवन बढ़ाना आसान हो जाता है। भोजन के बीच में नाश्ता करने से भी आहार में कैलोरी की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कैलोरी अधिक लेने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।

वेट ट्रेनिंग है जरूरी

शरीर का हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार वेट ट्रेनिंग ज़रूर करें। यह दुबले मांसपेशियों को बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करेगा। कंपाउंड मूवमेंट एक ऐसा तरीका है, जिससे व्यक्ति प्रभावी रूप से मांसपेशियों का निर्माण कर सकता है। इनमें ऐसे वेट लिफ्ट शामिल हैं, जिनमें कई मांसपेशी समूह शामिल होते हैं, जैसे डेडलिफ्ट, स्क्वाट और बेंच प्रेस इत्यादि। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

पर्याप्त मात्रा में लें प्रोटीन

मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए सही मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। प्रोटीन का सेवन करने से आपकी मांसपेशियों का विकास होगा। साथ ही इससे मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्तियों को शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8-2.0 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इससे मांसपेशियों में वृद्धि होगी। स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए आप अंडे, मीट, मछली, मेवे और फलियों का सेवन कर सकते हैं।

हाई कैलोरी युक्त स्मूदी या शेक पिएं

अगर आपको कम भूख लगती है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने आहार में हाई कैलोरी युक्त शेक या स्मूदी को शामिल करने की जरूरत होती है। स्मूदीज और शेक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें कैलोरी की काफी अच्छी मात्रा होती है। वजन को बढ़ाने के लिए आप नट बटर, फ्रूट्स, दूध, दही, नट्स, बीज, हरी सब्ज़ियों जैसी चीजों से स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।

कार्ब्स और फाइबरयुक्त आहार का करें सेवन

शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको अपने आहार में कार्ब्स और फाइबरयुक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ नियमित एक्सरसाइज रूटीन को बनाए रखने मे मददगार साबित हो सकते हैं। इससे मांसपेशियों की वृद्धि होती है। आप प्रोसेस्ड फूड्स के बजाय ब्राउन राइस और बीन्स जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->