Lifestyle : माइग्रेन से छुटकारा दिलाता है पारिजात का वृक्ष

Update: 2025-03-22 00:52 GMT
Lifestyle : माइग्रेन के भयंकर दर्द के इलाज में पारिजात का पेड़ बहुत उपयोगी है। 'स्वर्ग का पेड़' पारिजात औषधीय गुणों से भरपूर है। सफेद-नारंगी फूलों से लदे इस पेड़ की छाल, फूल और पत्तियों में माइग्रेन के दर्द को दूर करने की शक्ति और ऐसे कई अन्य गुण हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि 42 दिनों तक इसका सेवन करने से माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।
पारिजात के फूलों में पॉलीफेनॉल्स, बायोएक्टिव एंजाइम पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। माइग्रेन के साथ-साथ पारिजात गठिया, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर पारिजात, हरसिंगार या शेफाली को आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाता है। माइग्रेन का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन पारिजात से बना काढ़ा पीने से राहत मिल सकती है।
Tags:    

Similar News