Leftover Rice Thepla Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं गुजराती स्टाइल टेस्टी थेपला

Update: 2025-10-28 05:16 GMT
Leftover Rice Thepla Recipe: अक्सर घर में बचे हुए चावल को फेंकने की नौबत आ जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें स्वादिष्ट डिश में बदल सकते हैं. गुजरात की फेमस डिश थेपला को आप बची हुई राइस के साथ भी बना सकते हैं. Leftover Rice Thepla या Bhaat Ka Thepla सुबह के नाश्ते, लंच बॉक्स या ट्रैवल फूड के लिए परफेक्ट ऑप्शन है|
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
बचा हुआ पका चावल – 1 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
बेसन – 2 टेबलस्पून
दही – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक का पेस्ट – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
धनिया पाउडर – ½ टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
तेल – सेंकने के लिए
लेफ्टोवर राइस से टेस्टी थेपला बनाने की रेसिपी:
एक बड़े बाउल में बचा हुआ चावल डालें और उसे हल्का मैश कर लें ताकि दाने अलग-अलग न रहें.
इसमें गेहूं का आटा, बेसन, दही, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा, नमक और हरा धनिया डालें.
धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. (आटा बहुत ज्यादा गीला न हो)
आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें, जैसे पराठा बेलते हैं.
तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाकर थेपला सेंकें.
दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें और हल्का कुरकुरा बना लें|
Tags:    

Similar News