Lazy Aloo Toast Recipe: हर दिन एक तरह की डिश खाकर मन ऊब जाता है या फिर कभी ऐसा भी होता है कि हम फटाफट बनने वाली रेसिपी की तलाश करते हैं. ऐसे में आप झटपट लेजी आलू टोस्ट बना कर खा सकते हैं. इसे बनाने में महज 10 मिनट का समय लगता है. खाने में यह डिश काफी टेस्टी भी होता है. चलिए अब जानते हैं लेजी आलू टोस्ट बनाने की सिंपल रेसिपी|
लेजी आलू टोस्ट बनाने की सामग्री:
उबले आलू – 3
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 4
सेव – 4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरे धनिये की चटनी
टोमैटो कैचअप
लेजी आलू टोस्ट बनाने की विधि:
लेजी आलू टोस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें.
फिर आप मिक्सिंग बाउल में बारीक कटी हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालें.
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला दें.
अब ब्रेड स्लाइस को टोस्ट कर लें और इस टोस्ट पर चटनी लगा कर फैला लें.
फिर आप ऊपर से आलू का मसाले वाला मिश्रण फैलाएं और उस पर सेव की नमकीन भी डाल दें.
अब आप इसके ऊपर कैचअप लगाएं.
इस टोस्ट को आप हरी चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ सर्व सकते हैं|
Tags: