Lauki Chana Dal Kebab: लौकी चना दाल कबाब एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी डिश है, जो बाहर के तले-भुने स्नैक्स को आसानी से रिप्लेस कर सकती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस वजह से यह वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी|
लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
लौकी – 1 कप कद्दूकस की हुई और पानी निचोड़ा हुआ
चना दाल – आधी कप भिगोई हुई
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
लहसुन – 4 से 5 कलियां
हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
जीरा – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेसन – 1 से 2 चम्मच बाइंडिंग के लिए
तेल – हल्का सा सेकने के लिए
लौकी चना दाल कबाब बनाने की रेसिपी:
लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रखें और फिर पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें.
इसके बाद एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी लें और उसका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ दें.
अब इसमें पिसी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालें.
इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अगर जरूरत हो तो बाइंडिंग के लिए थोड़ा बेसन ऊपर से डालें.
अब हाथों से इन्हें छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का शेप दें.
इसके बाद नॉन-स्टिक तवे या ग्रिल पैन पर हल्का तेल लगाकर कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें.
आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक पका सकते हैं.
लौकी चना दाल कबाब को हरी चटनी, पुदीना दही डिप या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार या फिर दोस्तों के साथ एन्जॉय करें|