Lassi Recipe: यहां जानें गाढ़ी ढाबा स्टाइल लस्सी बनाने का सबसे आसान तरीका
Lassi Recipe: लस्सी ज्यादातर ढाबों पर काफी अच्छी मिलती है, लेकिन हर रोज ढाबे की लस्सी पीना संभव नहीं है। ऐसे में यहां हम आपको ढाबा स्टाइल लस्सी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप घर पर ही इसे तैयार कर पाएं। घर पर बनी लस्सी साफ-सफाई से बनी होगी, जिस वजह से इसका सेवन आप बिना डरे हर रोज कर सकते हैं। तो चलिए आपको घर पर ही ढाबा स्टाइल लस्सी बनाने का तरीका बताते हैं।
लस्सी बनाने का सामान
ताजा दही – 1.5 कप
पिसी हुई चीनी – स्वादानुसार
ठंडा दूध – 1/4 कप
बर्फ के टुकड़े – 4-5
इलायची पाउडर
केसर या गुलाब जल
मिक्सर या मथनी
ऊपर से डालने के लिए दही की मलाई
ड्रायफ्रूट्स
विधि
लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको गाढ़े-गाढ़े दही की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके पास लस्सी ब्लेंडर है, तब तो अच्छी बात है, वरना आप मथनी की मदद से भी लस्सी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े जग या बर्तन में ठंडा दही, चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े और थोड़ा दूध डालें।
ध्यान रखें कि इसमें आपको दूध ज्यादा नहीं डालना है, वरना लस्सी पतली हो जाएगी, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाएगा। ढाबा स्टाइल लस्सी की सबसे अहम खासियत ही उसका गाढ़ापन है।
सभी चीजों को एक बर्तन में या फिर मिक्सी के जार में डालकर अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाएगा तो इसमें झाग उठने लगेंगे। जब ये सही से ब्लेंड हो जाए तो लस्सी को गिलास में डालें।
अब इसमें ऊपर से दही की गाढ़ी-गाढ़ी मलाई डालें और कटे हुए ड्रायफ्रूट्स से सजाएं। चाहें तो गुलाब जल या केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं। बस लस्सी तैयार है। चाहें तो इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, उसके बाद ही परोसें।