Laphing Recipe: हम बात कर रहे हैं लाफिंग की, जोकि तिब्बत का पारंपरिक डिश है। ये खाने में काफी तीखी होती है। खासबात ये है ये अभी ज्यादा जगहों पर नहीं मिलती है। ऐसे में यदि आपने ये कभी नहीं खाई है तो इसे एक बार घर पर तैयार करें।
लाफिंग शीट बनाने का सामान:
मैदा – 1 कप
हल्दी
पानी – 2 कप
नमक – 1 चुटकी
स्टफिंग तैयार करने के लिए:
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
वाई-वाई नूडल्स
लाल मिर्च एक दम बारीक कुटी हुई – 1 टीस्पून
सिरका – 1 टीस्पून
लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
तिल – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – ½ टीस्पून
काला नमक – ½ टीस्पून
विधि:
अब सबसे पहले जानते हैं कि लाफिंग शीट कैसे तैयार की जाए। इसके लिए सबसे पहले को मैदा में थोड़ा नमक और हल्दी मिलाएं और पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
अब अब इस घोल को एक नॉन-स्टिक पैन में डालें और पतली लेयर में फैलाएं। इसे आप चिकनी थाली में भी बैटर फैला सकते हैं। थाली में बैटर डालने के बाद इसे स्टीमर में रखें और स्टीमर को ढककर 1-2 मिनट तक पकाएं। जैसे ही वह पारदर्शी दिखने लगे, उसे उतार लें और किसी चिकनी सतह पर रख दें।
अब इसे थोड़ी के लिए ऐसे ही ठंडा होने दें। जब तक ये ठंडी हो रही है तब तक इसकी फिलिंग तैयार कर लें। फिलिंग तैयार करने के लिए एक कटोरे में सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, सिरका, चाट मसाला, काला नमक डालकर उसे मिक्स कर लें।
अब तैयार करना है लाफिंग रोल। तो उसके लिए लाफिंग शीट को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर उसमें मसाला फैलाएं। पूरी तरह से मसाला लगाने के बाद उसमें वाई-वाई नूडल्स रखें और फिर लाफिंग को रोल करें। रोल करने के बाद इसे छोटा-छोटा काट लें और फिर सर्व करें। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ तीखी भी होती है।