जानिए कब और क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे

साल के सबसे रोमांटिक सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होते।

Update: 2022-02-09 02:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल के सबसे रोमांटिक सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होते। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। प्यार और रिश्ते में मिठास घोलने के लिए यह दिन खास होता है। 9 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर इजहार-ए-मोहब्बत की बात करते हैं। इससे प्यार में मिठास के साथ ही चॉकलेट का महत्व भी बढ़ जाता है। इस वैलेंटाइन वीक में आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो मीठा साथ लेकर जरूर जाएं। पार्टनर का मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। पार्टनर के साथ चॉकलेट डे मनाने की तो योजना बना ली होगी लेकिन क्या आपको पता है कि चॉकलेट डे कब और क्यों मनाया जाता है? किन तरीकों से आप मना सकते हैं चॉकलेट डे को खास? जानिए चाॅकलेट डे से जुड़ी रोचक बातें।

कब और क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे
9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट को रिश्ते में मिठास और मजबूती लाने की एक वजह माना जाता है। चॉकलेट और प्यार के कनेक्शन को लेकर कई शोध हुए, जिनके मुताबिक माना गया कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ दुरुस्त रहती है। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो चॉकलेट में मौजूद थियोब्रोमाइन और कैफीन दिमाग में एंडोरफिन रिलीज करते हैं, जिससे मन और शरीर आराम महसूस करता है।
चॉकलेट का इतिहास
आज जिस मीठी चॉकलेट को लोग पसंद करते हैं, पहले वह स्वाद में तीखी हुआ करती थी। अमेरिका में कोको के बीच को पीसकर कुछ मसाले और मिर्च मिलाकर तीखी चॉकलेट बनाई जाती थी। चॉकलेट स्पैनिश भाषा का शब्द है। चॉकलेट में इस्तेमाल होने वाली मुख्य सामग्री कोको के पेड़ की खोज अमेरिका के वर्षा वनों में 2000 पूर्व में की गई थी। उस समय पेड़ की फलियों में जो बीज होते थे, उसने चॉकलेट बनाई जाती थी। माना जाता है कि चॉकलेट की शुरुआत मध्य अमेरिका और मेक्सिको के लोगों ने की। बाद में स्पेन और फिर पूरे विश्व में चॉकलेट प्रसिद्ध हुई।
चाॅकलेट के फायदे
चॉकलेट खाने के कुछ शारीरिक फायदे भी होते हैं। जैसे,
चेहरे की झुर्रियों दूर होना- चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लेवनॉल एक बेहतरीन एंटी एजर बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देता। त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। आजकल फेशियल, वैक्सिंग, पैक और चॉकलेट बाथ का ट्रेंड है।
वजन कम होना- अध्ययन के मुताबिक, जो वयस्क चॉकलेट का नियमित सेवन करते हैं उनके बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट का सेवन न करने वालों की तुलना में कम होता है। जिसके कारण वजन कम करना आसान हो जाता है।
चॉकलेट से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है।
तनाव कम होना- डिप्रेशन को दूर करने में भी डार्क चॉकलेट मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं। दिमाग तरोताजा रहता है और स्ट्रेस कम होता है।
कैसे मनाएं चाॅकलेट डे
चॉकलेट आपकी सेहत और लव लाइफ के लिए इतनी फायदेमंद है तो उसे खास तरीके जरूर मनाएं। इस दिन की शुरुआत सुबह सवेरे अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर करें। चाहें तो नाश्ते में चॉकलेट की कोई डिश शामिल कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे स्पा में चाॅकलेट मसाज ले सकते हैं। शाम में चॉकलेट केक से उन्हे सरप्राइज कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->