जानिए मानसून में किन चीजों को छूने के बाद हाथ धोएं

मानसून के मौसम में गंदे पानी, बारिश और पसीने के कारण लोगों को कई समस्याएं हो जाती हैं.

Update: 2022-07-09 11:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  मानसून के मौसम में गंदे पानी, बारिश और पसीने के कारण लोगों को कई समस्याएं हो जाती हैं. इन समस्याओं के पीछे कारण होता है बेड बैक्टीरिया और वायरस. लोग इनके चपेट में अपनी गलत आदतों के कारण आ जाते हैं. यदि मानसून के मौसम में कुछ चीजों को छूने के बाद अपने हाथ धो जाएं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है. जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मानसून के मौसम में किन चीजों को छूने के बाद हाथ धोने चाहिए.

मानसून में किन चीजों को छूने के बाद हाथ धोएं
घर के दरवाजे कुछ होने के बाद व्यक्ति को अपने हाथ जरूर धोने चाहिए. इन्फेक्शन फैलने का सबसे बड़ा खतरा दरवाजे के हैंडल से ही फैल सकता है. ऐसे में समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें.
मानसून के मौसम में मेट्रो कार्ड या किसी मेन्यू कार्ड को छूने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें.
यदि आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो मार्केट में शॉपिंग बैग्स या कैरी बैग्स को पकड़ने के बाद भी अपने हाथ को समय-समय पर सैनिटाइज करना ना भूलें.
आज के समय में लोगों के हाथों में फोन हर वक्त लगा रहता है. ऐसे में अपने फोन को छूने के बाद या लैपटॉप पर काम करने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज करना ना भूलें.
नोट और सिक्कों को छूने के बाद भी आपको अपने हाथ सैनिटाइज करने चाहिए ऐसा करने से भी आप संक्रमण से बच सकते हैं.


Tags:    

Similar News

-->