जानें परफ्यूम के लंबे समय तक टिके रहने का क्या है राज

घर से निकलते वक्त हर कोई खुद को तरोताजा और महकता हुआ रखने के लिए परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करता ही है

Update: 2022-06-15 07:43 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घर से निकलते वक्त हर कोई खुद को तरोताजा और महकता हुआ रखने के लिए परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करता ही है। खासतौर पर इस गर्मी में, लेकिन बहुत सारे लोगों की समस्या होती है कि उनका परफ्यूम लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप अच्छे से अच्छे और तेज महक की परफ्यूम की महक के उड़ जाने से परेशान रहते हैं। तो जरूरी है ये जानना कि इन्हें शरीर के किन हिस्सों पर लगाएं। क्योंकि कई बार परफ्यूम के देर तक ना टिकने की वजह उसे गलत तरीके से लगाना होता है।

परफ्यूम शरीर पर इस तरह से लगा हो कि उसे बार-बार ना लगाना पड़े। क्योंकि कई बार हम ऐसी जगह पर होते हैं। जहां परफ्यूम का इस्तेमाल बार-बार नहीं कर सकते। इसलिए लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम बेटर होगा। तो चलिए जानें कि परफ्यूम के लंबे समय तक टिके रहने का क्या है राज।
नहाने के बाद लगाएं
सुबह के समय नहाने के बाद बॉडी को पूरी तरह से सुखाकर परफ्यूम को लगाने से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकी रहती है। हालांकि परफ्यूम लगाने से पहले बॉडी को अच्छी तरीके से मॉइश्चराइज करना ना भूलें। मॉइश्चराइजर लगाने से परफ्यूम की सुंगध और बेहतरीन आती है।
लगाएं बॉ़डी पर
परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाना है तो हमेशा कपड़ों को बॉडी से दूर रखें। क्योंकि कपड़े पर परफ्यूम डालने से थोड़ी ही देर में महक चली जाती है।
सही बॉडी पार्ट्स् पर लगाएं
परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाना है तो जरूरी है कि इसे शरीर के सही हिस्सों पर लगाएं। जिन जगहों पर हीट उत्पन्न होती हैं। वहां परफ्यूम लगाने से वो ज्यादातर देर तक टिका रहता है। अगर आप कलाईयों पर परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं तो इसे रगड़ें नहीं। ऐसा करने से उसकी महक उड़ जाती है।
वहीं कलाईयों से ज्यादा देर तक महक टिकी रहती है कोहनी के अंदरूनी हिस्से में। क्योंकि इस हिस्से पर हीट उत्पन्न होती है। वहीं कान की पीछे भी परफ्यूम लगाने से ये ज्यादा देर तक टिकी रहती है। शरीर का एक हिस्सा और है जहां लगाने से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकती है। वो है नाभि, इस हिस्से पर भी परफ्यूम टिकी रहती है।
Tags:    

Similar News

-->