जानें बालों में इंडिगो पाउडर लगाने से क्या होता है

Update: 2023-09-11 16:52 GMT
लाइफस्टाइल: इंडिगो के पौधे के पत्ते को पिसकर यह पाउडर बनाया जाता है। इंडिगो में ग्लाइकोसाइड कंपाउड पाया जाता है, जिसके कारण बालों को रंग मिलता है। बालों में इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। बालों को नेचुरली कलर करने से लेकर हेयर ग्रोथ के लिए इंडिगो पाउडर लाभकारी है।
क्या इंडिगो पाउडर से डैंड्रफ की समस्या कम होती है?
सर्दियों के मौसम में रूसी की समस्या सबसे अधिक होती है। कुछ लोगों के बालों में केवल सर्दी में ही नहीं हमेशा रूसी रहती है। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इंडिगो पाउडर से हेयर पैक बना सकती हैं-
हेयर पैक बनाने के लिए 2 चम्मच इंडिगो पाउडर में गुनगुना पानी डालें।
अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें।
लीजिए बन गया हेयर पैक।
इस हेयर पैक को स्कैल्प पर लगाएं और जब यह सूख जाए, तब हेयर वॉश कर लें।
झड़ते बालों की परेशानी को कम कैसे करें? 
बालों का झड़ना बेहद आम और गंभीर समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, मौसम से लेकर केमिकल बेस्ड हेयर ट्रीटमेंट के कारण बाल झड़ने लगते हैं। झड़ते बालों के लिए बाजार में तरह-तरह के तेल, हेयर पैक और हेयर केयर प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन कई बार इन सभी चीजों के इस्तेमाल से भी फायदा नहीं होता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। झड़ते बालों के लिए ऐसे करें इस पाउडर का उपयोग-
नारियल के तेल को गुनगुना कर लें।
इस तेल में 2 चम्मच इंडियो पाउडर मिलाएं।
अब इस तेल को बालों में अच्छे से लगा लें। स्कैल्प पर लगाना न भूलें।
हफ्ते में 2-3 बार इस तेल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
इंडिगो पाउडर हेयर फॉसिल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है, जिससे बाल कम टूटते हैं।
इंडिगो पाउडर से कैसे कम करें सफेद बालों की समस्या? 
एक समय था जब सफेद बालों को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था। अब समय बदल गया है, अब बच्चे बचपन में ही बूढ़े हो रहे हैं, क्योंकि आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। सफेद बाल शरीर में मेलानिन की कमी से लेकर बालों की सही तरीके से देखभाल न करने का कारण है।
असमय बालों को सफेद होने से बचाने के लिए और सफेद बालों को डाई करने के लिए भी इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंडिगो पाउडर कई रंगों में उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी पसंद अनुसार रंग चुन सकती हैं। सफेद बालों को ऐसे करें डाई-
बालों को डाई करने के लिए इंडिगो पाउडर में गर्म पानी डालें।
अब पाउडर का गाढ़ा पेस्ट बना लें।
एक साफ पुराने ब्रश की मदद से इस पेस्ट को बालों में लगा लें।
इस पाउडर के उपयोग से आपके सफेद बाल छुप जाएंगे।
Tags:    

Similar News