जानें क्या है सिजोफ्रेनिया के लक्षण और कारण
सिजोफ्रेनिया एक मनोरोग है। इससे पीडि़त व्यक्ति की सोच, समझ और व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है।
सिजोफ्रेनिया एक मनोरोग है। इससे पीडि़त व्यक्ति की सोच, समझ और व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। सिजोफ्रेनिया का रोगी बिना किसी वजह के हर बात व व्यक्ति पर शक करता और अपनी दुनिया में खोया रहता है। उसे ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं, जो वास्तव में होती ही नहीं हैं। इसके अलावा उसे हमेशा यही लगता है कि कोई उसके खिलाफ साजिश कर रहा है या उसे गलत तरीके से किसी मामले में फंसाया जा रहा है। इस मानसिक बीमारी के कारण व्यक्ति को दूसरों की अच्छी बात या सलाह झूठ लगती है। रोगी को कितना भी समझाया जाए कि वह मानसिक बीमारी से पीडित है, लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता, क्योंकि उसे यह ज्ञान नहीं होता है कि वह मनोरोग से ग्रसित है। बीमारी बढने पर रोगी को यह भी लगता है कि उस पर किसी ने जादू-टोना करा दिया है या उस पर किसी आत्मा का नियंत्रण है।