जानें दही खाने के क्या है फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने दैनिक आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए

Update: 2021-10-11 07:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  क्या आपको याद है, परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए बाहर निकलने से पहले आपकी माँ दही खिलाती थीं? आध्यात्म के अनुसार दही खाने को शुभ माना जाता है, वहीं विज्ञान भी सेहत के लिए दही खाने को बेहद फायदेमंद मानता है। लैक्टोबैसिलस डेलब्रुइकी नामक जीवाणु संवर्धन द्वारा दूध के किण्वन से दही तैयार किया जाता है। मलाईदार और स्वादिष्ट दही को दुनियाभर में सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने दैनिक आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए

अध्ययनों से पता चलता है कि दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसके अलावा कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में भी दही को प्रयोग में लाया जाता रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना दही खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

पाचन को ठीक रखने में सहायक है दही
दही का सेवन पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में सहायक माना जाता है। दही एक प्रोबायोटिक डेयरी उत्पाद है जो आपके पेट के स्वस्थ रखता है। दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया, पाचन तंत्र में सूजन की समस्याओं को दूर करने के साथ लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। पेट की खराबी, दस्त या अपच की समस्या में दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक
कोरोना के इस दौर में हर तरफ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले उपायों पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। दही में मौजूद एक्टिव बैक्टीरिया रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं और आपकी आंत को स्वस्थ रखते हैं। दही को कई प्रकार के विटामिन और प्रोटीन के साथ-साथ लैक्टोबैसिलस से भरपूर माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।
 त्वचा के लिए फायदेमंद है दही का सेवन
दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड, एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के साथ स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। नेचुरल फेस पैक के रूप में दही का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए दही में हल्दी मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद है दही
दही के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एक सर्विंग (3/4 कप) दही में करीब 275 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को गठिया या हड्डियों में दर्द की समस्या होती है उन्हें दैनिक रूप से दही के सेवन की सलाह दी जाती है।
Tags:    

Similar News