जानिए पीरियोडोंटाइटिस के लक्षण
आजकल खान-पान की खराब आदतों के कारण दांत कम उम्र में ही खराब होने लगते हैं.पीरियोडोंटाइटिस मुंह के अंदर मसूड़ों से संबंधित वो गंभीर संक्रमण है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल खान-पान की खराब आदतों के कारण दांत कम उम्र में ही खराब होने लगते हैं.पीरियोडोंटाइटिस मुंह के अंदर मसूड़ों से संबंधित वो गंभीर संक्रमण है, जो ना केवल मसूड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सही उपचार ना मिलने पर दांतों से जुड़ी हुई हड्डी जो उन्हें सहारा देने का काम करती है, उसे भी पूरी तरह खराब कर सकता है. पीरियोडोंटाइटिस की समस्या लाइफस्टाइल की खराब आदतों और सामान्य साफ-सफाई ना रखने के कारण है, जिसे काफी हद तक उपचार से ठीक किया जा सकता है. डॉक्टर्स दांतों और मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हर रोज कम से कम दो बार ब्रश, रोजाना फ्लॉसिंग और नियमित डेंटल चेकअप की सलाह देते हैं. हर दिन दांतों और मसूड़ों की ठीक प्रकार से देखभाल करने पर पीरियोडोंटाइटिस जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है.