जानिए फटे दूध से दही बनाने का आसान तरीका
गर्मियों में सबसे ज्यादा दूध फटने की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार दूध फ्रिज में रखने के बाद भी फट जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में सबसे ज्यादा दूध फटने की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार दूध फ्रिज में रखने के बाद भी फट जाता है। हालांकि, फटे हुए दूध को ठीक नहीं किया जा सकता इसलिए महिलाएं इसका पनीर बना लेती हैं। लेकिन हर बार खराब दूध से पनीर बनाया जाए ये इसमें भी बोरियत आने लगती है। बार-बार पनीर ना बनाकर महिलाएं दूध को फेंक देती हैं।
लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको फटे हुए दूध से गाढ़ी और टेस्टी दही बनाने का आसान तरीका बना रहे हैं। फटे हुए दूध का न सिर्फ दही अच्छा जमेगा बल्कि स्वाद में अच्छा भी होगा। तो चलिए जानते हैं खराब दूध से दही बनाने का आसान तरीका क्या है।
फटे दूध से दही बनाने का आसान तरीका
सामग्री
दूध- 1 किलो (फटा हुआ)
दही- 500 किलो
बनाने का तरीका
फटे हुए दूध से दही बनाने के लिए बहुत ही आसान है।
इसके लिए बस आपको दूध गैस पर रखकर गर्म करना होगा।
इसके बाद जब पानी थोड़ा अलग हो जाए, तो आप सारा पानी निकालकर इसमें दही डाल दें।
दही डालने के बाद आप इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब आप इसे एक मिट्टी के बर्तन में डाल लें और किसी गर्म जगह पर रख दें।
जब दही थोड़ी जमने लगे तो आप इसे गाढ़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
अगर आपका दही गाढ़ा नहीं जमा तो आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बस आपका झटपट घर का स्वादिष्ट तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ेंं- बिगड़े हुए दही को सही करने का आसान तरीका
दूध से दही बनाने का तरीका
सामग्री
दूध- 1 किलो
दही- 500 किलो
बनाने का तरीका
दूध से दही बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें।
अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। (उबालते समय बर्तन से बार-बार गिर जाता है दूध तो ये टिप्स अपनाएं)
जब दूध ठंडा हो जाए तो आप इसमें दही को डाल दें।
दही डालने के बाद आप इसे लगभग 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
जब दही थोड़ा जमने लगे तो आप इसे फ्रिज में गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें।
बस आपका दही तैयार है।
इन बातों का रखें ध्यान
आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल करने से पहले दूध को टेस्ट कर लें।
अगर आपका दूध फट गया है तो तुरंत इसका पानी निकालकर दही को मिक्स कर लें।
जिस बर्तन में दूध फटा है आप उसी में दही न जमाएं। (फटे दूध से बनाई जा सकती हैं ये 3 मिठाइयां)
दही जमाते समय दूध बहुत ज्यादा गर्म या बिल्कुल ठंडा नहीं होना चाहिए।
आप इस दही का इस्तेमाल 2 दिन से ज्यादा न करें।
इसे स्टोर करने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें