जानिए करी पत्ता खाने के बेमिसाल फायदे
करी पत्ता एक ऐसी चीज़ है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय डिशेज़ में किया जाता है
करी पत्ता एक ऐसी चीज़ है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय डिशेज़ में किया जाता है। इसका सबसे ज़्यादा इस्तेमाल दक्षिण भारतीय पकवानों में होता है। करी पत्ते का स्वाद और खुशबू किसी भी डिश बेहतरीन बना देता है। करी पत्ते को मीठा नीम भी कहा जाता है, वहीं अंग्रेजी में इसे करी लीव्ज़ कहते हैं।
क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद कमाल का करता है बल्कि यह आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता भी है। करी पत्ते में कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और कई विटामिन्स से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर आप अभी तक इसके अनेक फायदों से अनजान थे, तो आइए जानते हैं कि करी पत्ता सेहत को किस-किस तरह लाभ पहुंचाता है।
करी पत्ता खाने के बेमिसाल फायदे:
वज़न घटाने में मददगार
करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे गुण आपकी वज़न घटाने और शरीर में जमें फैट्स को कम में काफी मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज़
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी मौजूद होते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करते हैं। तो अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो करी पत्ते का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मॉर्निंग सिकनेस
रोज़ाना सुबह अगर खाली पेट करी पत्ते खाएं जाएं, तो मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिल सकता है। नींबू का रस, करी पत्ते का रस और चीनी को मिलाकर पी लें। इससे उल्टी, मतली और जी मिचलाना जैसी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
पाचन को देता है बढ़ावा
अगर आप रोज़ करी पत्ते का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके पाचन को बढ़ावा मिल सकता है। करी पत्ते में ऐसे गुण होते हैं, जो कब्ज़ और गैस जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
6 घंटे से कम सोते हैं, तो हो जाएं सावधान! हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 9 दिक्कतें
आंखों की सेहत के लिए
करी पत्ते आंखों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए आंखों की सेहत के लिए ज़रूरी होता है।
इंफेक्शन को रखेगा दूर
करी पत्ते में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए रोज़ करी पत्ते का सेवन आपको कई तरह के संक्रमण से बचाने का काम कर सकता है