जानिए महिलाओं की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है अजवाइन

Update: 2022-10-12 04:46 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अजवाइन का इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर कई बीमारियों का उपचार करने के लिए दवाई के रूप में किया जाता है।

अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड मौजूद होते है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अजवाइन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात मिलती है।
इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट और जलनरोधी तत्‍व पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाते हैं।
महिलाओं के लिए उपयोगी है अजवाइन:
महिलाओं के लिए अजवाइन बेहद उपयोगी है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता हैं। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के लिए यह औषधि की तरह काम करती है।
अजवाइन की चाय बनाकर पीने से महिलाओं को पीरियड के दर्द से निजात मिलती है। अजवाइन रक्त प्रवाह को बढ़ाने का काम करती है। यह वेजिनल यीस्ट इन्फेक्शन के उपचार में भी असरदार है। आइए जानते हैं कि अजवाइन खाने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
पाचन ठीक रखती है:
एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन पेट की गैस, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी तकलीफों का इलाज करती है। पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए अजवाइन और हरड़ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। हींग और सेंधा नमक स्वादानुसार मिलाकर चूर्ण बनालें और उसका सेवन करें। पाचन ठीक रहेगा।
कब्ज दूर करती है:
कब्ज दूर करने के लिए अजवाइन बेहद असरदार है। कब्ज का उपचार करने के लिए 10 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर उसका चूर्ण बना लें और रोजाना 3 से 5 ग्राम चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। बहुत जल्द आपको कब्ज से निजात मिलेगी।
खांसी-जुकाम से निजात दिलाती है:
एक कप छाछ के साथ एक चम्मच अजवाइन खाने से सर्दी-जुकाम के कारण बनने वाले कफ में निजात मिलती है। एक चम्मच अजवाइन के दानों को हाथ से मसल कर बारीक कर लें और इसे थोड़े से गुड़ के साथ मिलाकर टॉफी की तरह चूसें आपको सर्दी जुकाम से राहत मिलेगी।

न्यूज़ सोर्स: navyugsandesh

Tags:    

Similar News

-->