जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर बच्चा अपनी खूबियां लेकर आता है। उसकी सोच-समझ, चाल-ढाल सब अलग होता है। लेकिन आपका बच्चा कैसै होगा उसका बिहेवियर व परफॉर्मेंस कैसा होगा, यह इस बात पर भी निर्भर कर सकता है कि वह किस समय पैदा हुआ है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि रात के समय में जन्म लेने वाले बच्चे दूसरों से काफी अलग होते हैं, वे अपने अंदाज से हर किसी का मन मोह लेते हैं।
बहुत से लोग मानते हैं कि रात के समय में पैदा होने वाले लोग अच्छी किस्मत लेकर पैदा होते हैं। अगर आपका बच्चा भी रात के समय पैदा हुआ है, तो आपको भी पता होने चाहिए कि वह कितनी किस्मत वाला है। चलिए जानते हैं नाइट बोर्ड बेबी की खूबियों के बारे में।
1. दिमाग को कूल रखने वाले
जिस प्रकार रात ठंडी होती है उसी प्रकार रात के जन्मे बच्चे भी बहुत कूल होते हैं। बड़े होने के बाद उन्हें अपने ठंडे स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्हें इतनी आसानी से गुस्सा नहीं आता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें गुस्सा आता ही नहीं है। हद पार होने तक ही वे खुद को ठंडा रखते हैं और फिर खुद को रोक नहीं पाते हैं।
2. क्रूरता के खिलाफ
रात को जन्में लोग बहुत ही भावुक होते हैं और वे क्रूरता के पूरी तरह से खिलाफ होते हैं। अपने काइंड और इमोशनल नेचर के कारण ही उन्हें जाना जाता है। जब किसी के साथ गलत हो रहा होता है, तो वे उसके खिलाफ हमेशा आवाज उठाते हैं और अपने ऐसे स्वभाव के कारण कई बार वे खुद भी प्रॉब्लम में फंस जाते हैं।
3. दूर की सोचने वाले
रात को जन्मे बच्चों में दूरदर्शी के गुण भी देखे जाते हैं। वे हर काम आगे का सोचकर चलते हैं। ये लोग वर्तमान में जीने वालों को पूरी तरह से खिलाफ होते हैं। इन लोगों का मानना होता है कि आप वर्तमान में जो भी कर रहे हैं, उसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। अगर आपका बच्चा रात में जन्मा है, तो उसमें भी दूर की सोचने वाले गुण हो सकते हैं।
4. तेज दिमाग वाले
रात को जन्में बच्चे आगे जाकर जितना जितना ठंडे और भावुक स्वभाव के होते हैं, वे उतने ही शार्प माइंड भी होते हैं। उनका दिमाग बहुत तेज होता है और अक्सर वे अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देकर इसे साबित भी कर देते हैं। आपका बच्चा रात को पैदा हुआ है, तो चिंता मत स्कूल से कभी उसकी शिकायत नहीं आएगी।
5. अच्छे नेता के गुण
जिसका स्वभाव भावुक हो और जिन्हें जल्दी गुस्सा न आता हो हमेशा वे ही एक अच्छे नेता बन सकते हैं। साथ ही जिसका दिमाग तेज हो उसे एक अच्छा नेता बनने से कोई नहीं रोक सकता है। रात में जन्म लेने वाले बच्चे हमेशा आगे जाकर एक अच्छे नेता के रूप में उभरते हैं।
न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh