जानिए भारत के सबसे खूबसूरत बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में...
अक्सर घूमने की जगहों का चयन करना होता है तो लोग पहाड़ों और समुद्र तटों के बीच किसी मनपसंद जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर घूमने की जगहों का चयन करना होता है तो लोग पहाड़ों और समुद्र तटों के बीच किसी मनपसंद जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। पहाड़ों पर ठंड और प्राकृतिकता देखने को मिलती है तो वहीं समुद्र किनारे सुकून और मस्ती करने को मिलती है। मैदानी क्षेत्रों में भी कई मशहूर पर्यटन स्थल होते हैं, जहां लोग जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर मैदानी क्षेत्रों में प्राकृतिकता, सुकून और मस्ती तीनों का आनंद लेना है तो किसी जंगल को घूमने का प्लान बना सकते हैं। जगहों की सैर के लिए अक्सर लोग दुधवा नेशनल पार्क, जिम कॉर्बेट और कतरनिया घाट आदि जाते हैं। लेकिन भारत में एक खूबसूरत बटरफ्लाई फाॅरेस्ट भी है, जहां हजारों किस्म की तितलियां आपकी नजरों के सामने होती हैं। इसके अलावा यहां पक्षियों की चहचहाहट और हरियाली के बीच वक्त गुजारने को मिलता है। चलिए जानते हैं भारत के सबसे खूबसूरत बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में।