Kitchen Tips: मिट्टी के बर्तन में खाना पकाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

Update: 2024-08-18 09:30 GMT
Kitchen Tips रसोई टिप्स: शहरों में खाना पकाने के लिए लोग एल्यूमीनियम या फिर स्टील के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मिट्टी के बर्तन में पके खाने का स्वाद अलग ही आता है। इसमें पके खाने को खाकर शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें तैयार खाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि मिट्टी के बर्तन बहुत जल्दी टूट जाते है। ऐसे में जानिए पहली बार मिट्टी के बर्तन का
इस्तेमाल
करने से पहले आपको क्या करना चाहिए।
पहले करें साफ
नए मिट्टी के बर्तन को कपड़े से साफ करें। इसके लिए किसी भी सूती कपड़े को लें और इसे अच्छी तरह से पोंछ लें। जब इसे पूरी तरह से साफ कर लें और इससे सारी धूल मिट्टी भी निकल जाए तो Dish Wash से इसे एक बार साफ करें और फिर पानी से धो लें।
पानी में भिगोएं बर्तन
मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से पहले आपको कम से कम 12 घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। आप रात में ऐसा कर सकते हैं। अगली सुबह इस बर्तन को पानी से निकालें और फिर से सूती कपड़े पर रख दें।
अच्छे से सुखाएं
बर्तन को पानी से निकालने के कुछ देर बाद इसे धूप में रख सकते हैं। चाहें तो कमरे में भी इसे किसी साफ जगह पर कुछ देर के लिए रखें और सुखा लें।
करें Greasing 
धोकर सुखाए गए मिट्टी के बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले इसकी ग्रीसिंग करें। इसके लिए आपको तेल की जरूरत होगी। आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्तने के साइज को देखते हुए तेल लें और फिर इसमें डालकर अच्छे से गर्म कर दें।
नहीं टूटेगा बर्तन
मिट्टी के बर्तन गैस पर रखकर टूटने की शिकायत महिलाएं अक्सर करती हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो इसे इस्तेमाल करते हुए हमेशा आंच बिल्कुल धीमी रखें। क्योंकि तेज आंच पर इसके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।
Tags:    

Similar News

-->