Kitchen Hacks: कढ़ाई पनीर रेसिपी, खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान

Update: 2025-07-21 03:28 GMT

Kitchen Hacks: अगर आप पनीर खाने से शौकीन हैं और कुछ नए फ्लेवर की सब्जी खाना चाहते हैं तो कड़ाही पनीर आपके लिए अच्छी सब्जी है. इसे पूड़ी परांठे के साथ खाएंगे तो और भी स्वादिष्ट लगेगी|

खास बात ये है कि कड़ाही पनीर को आप सिर्फ 10 से 15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं. कढ़ाही पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसमें पड़ी शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े पनीर के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. आइये जानते हैं कड़ाही पनीर की रेसिपी|
कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सामग्री :
300 ग्राम पनीर
1 शिमला मिर्च
3 टमाटर
2 हरी मिर्च
10-12 काजू
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
हरा धनिया और कसूरी मेथी
मसालों में 1 पिंच हींग, आधा चम्मच जीरा, 1/3 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच,
धनियां पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक
सब्जी बनाने के लिए 2-3 टेबल स्पून ऑयल
कढ़ाई पनीर बनाने की रेसिपी :
सबसे पहले पनीर और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें. शिमला मिर्च से बीच भी हटा दें.
अब किसी पैन में थोड़ा तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें.
इसके बाद उसी तेल में शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लें.
पनीर और शिमला मिर्च को किसी प्लेट में निकाल कर रख लें.
अब टमाटर, हरी मिर्च और काजू का मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
अब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून ऑयल गरम करके इसमें जीरा डाल दें. जीरा भुन जाए तो हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसाले को हल्का सा भून लें.
इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट मिला दें.
मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल मसाले के ऊपर न आ जाए.
अब इसमें नमक, गरम मसाला डालकर मिक्स कर दें. करीब आधा कप पानी मिला दें.
इसमें पनीर और शिमला मिर्च के टुकड़े मिला कर 5 मिनट के लिए मसाला मिक्स होने तक पकाएं.
बनने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
कढ़ाई पनीर को आप पूड़ी, परांठा या नान के साथ सर्व करें|
Tags:    

Similar News